Set-A Mp Board 2024 Class 10th Hindi Varshik Paper 2025 : सेट-A कक्षा दसवीं हिन्दी वार्षिक पेपर 2025 पीडीएफ़

Class 10th Hindi Varshik Paper 2025 Mp Board 2025 Set A : सेट ए कक्षा दसवीं हिन्दी वार्षिक पेपर 2025 पीडीएफ़

Class 10th Hindi Varshik Paper 2025 Mp Board 2024 Set A

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 – संपूर्ण जानकारी

       एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएँ 27 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रही हैं, और हिन्दी विषय की परीक्षा भी इसी दिन आयोजित की जाएगी। सभी छात्र इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकें और अपने अकादमिक प्रदर्शन को बेहतर बना सकें। हालांकि, अक्सर तैयारी में कुछ न कुछ कमी रह जाती है, जिससे परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कठिनाई हो सकती है। लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम आपकी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कक्षा 10वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने स्कूल में टॉप करने का सपना साकार कर सकते हैं।

27 मार्च कक्षा 10वी हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

नीचे दिये गये Paper के माध्यम से आप Class 10 Vigyan Real paper Annual exam 2025 Pdf Download पढ़ सकते है, और इस पेपर से पढ़ कर बहुत अच्छे नंबर ला सकते है। इस प्रश्न पत्र को अनुभवी शिक्षक द्वारा बनाया गया है। यहाँ से बहुत सारे प्रश्न हूँ बहु आपके परीक्षा में देखने को मिलेगा।

वार्षिक परीक्षा 2025

कक्षा – 10वीं

विषय – हिन्दी

समय: 3:00 घंटे                                                                                                                          पूर्णांक: 75

निर्देश-

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है इसके कुल अंक 30 हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है
  5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. तुलसीदास की रचना है –
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

(अ) रामचरित मानस      (ब) प्रेम पच्चीसी    (स) रामचन्द्रिका     (द) रस विलास

  1. नेताजी की मूर्ति पर चश्मा कौन लगता था –

(अ)  कैप्टन चश्मे वाले   (ब)  पान वाला    (स) हलदर साहब     (द) चौराहे का व्यापारी

  1. उद्धव ने गोपियों को किसका संदेश दिया –

(अ) प्रेम का      (ब) योग का    (स) कर्म का      (द) भक्ति का

  1. सांप के दर से घबरा भोलेनाथ कहां जाकर छिपे –

(अ) पिता की गोद में     (ब) घर के कोने में   (स) बाबा की रजाई में     (द) मां के आंचल में

  1. रीतिकालीन काव्य की प्रमुख विशेषता है –

(अ) श्रृंगार वर्णन      (ब) भक्ति भावना   (स) युद्धों का वर्णन     (द) शोषण का विरोध

  1. बालगोविन भगत गाते समय क्या बजाते थे –

(अ) सारंगी      (ब) ढोलक    (स) खजड़ी      (द) ढपली

प्रश्न 2.   रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. प्रयोगवादी कविता के प्रवर्तक …………….……………… हैं।
  2. ‘पंचवटी’………………………………… समास का उदाहरण है।
  3. अज्ञेय ने हिरोशिमा कविता ………………………………… में बैठे-बैठे लिखी।
  4. कामायनी एक ………………………………… है।
  5. अर्थ के आधार पर वाक्य ………………………………… प्रकार के होते हैं।
  6. भोलानाथ का असली नाम ………………………………… था।
इसे पढ़े :-  Set-A Mp Board 2024 Class 12th Hindi Varshik Paper 2025 : सेट-A कक्षा 12वीं हिन्दी वार्षिक पेपर 2025 पीडीएफ़

प्रश्न 3. सत्य असत्य लिखिए –

  1. बिस्मिल्ला खाँ हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक थे।
  2. लेखक की प्रत्येक रचना श्रेष्ठ होती है।
  3. दोहा वर्णिक छंद है।jcdclasses.com
  4. मुक्तक काव्य पूर्व पर संबंध से रहित एवं स्वयं से पूर्ण रचना होती है।
  5. नेताजी की मूर्ति कश्मीर चौराहे पर लगी थी।
  6. सारे देश में आस्थाएं, अंधविश्वास एक से नहीं है।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए –

  1. लेखक यशपाल की  आदत               –         नाटक
  2. जो ईश्वर में विश्वास करता है            –          दोहा
  3. काव्य की आत्मा                            –        आस्तिक
  4. कई अंक वाली रचना                      –   निठल्ले बैठे कल्पना करना
  5. प्रगतिवाद के प्रमुख कवि                  –           रस
  6. 24 मात्राओं का छन्द                       –       नागार्जुन

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

  1. संचारी भावों की संख्या कितनी मानी गई है।
  2. शब्द शक्ति कितने प्रकार के होते हैं।
  3. भोलानाथ से सिसकना क्यों भूल गए?
  4. गंतोक का अर्थ क्या है?
  5. जिन शब्दों से करने या होने का बोध होता है, वे शब्द क्या कहलाते हैं?
  6. मानव संस्कृति किस प्रकार की है?

प्रश्न 6. रीतिकाल के दो प्रमुख विशेषताओं के नाम लिखिए ?

अथवा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई कविता के दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए?

प्रश्न 7. छन्द किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार के होते हैं ? jcdclasses.com

अथवा

अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए?

प्रश्न 8. कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते हैं? jcdclasses.com

अथवा

चौपाई छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए?

प्रश्न 9. राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद में व्यंग का अनूठा सौन्द्रय है। उदाहरण के साथ लिखिए? jcdclasses.com

अथवा

बाबू गुलाबराय के अनुसार निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए हिन्दी के दो निबंधकारों के नाम लिखिए?

प्रश्न 10. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला अथवा नागर्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नांकित बिंदुओं पर कीजिए?

प्रश्न 11. महाकाव्य किसे कहते हैं? हिंदी के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अथवा

बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?

प्रश्न 12. नाटक और एकांकी में दो अन्तर लिखिए?                                                                                     (2)

अथवा

कवि की आँख फागुन की सुंदरता क्यों नहीं हट रही है?

प्रश्न 13. लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा?                          (2)

अथवा

भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस तरह व्यक्त की ?

प्रश्न 14. शांत रस की परिभाषा लिखते हुए एक उदाहरण लिखिए?                                                               (2)

अथवा

बच्चे की दंतुरित मुस्कान की कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

प्रश्न 15. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए?                                                                (2)

  1. सब कुछ जानने वाला                       2. जिसका कोई आकार न हो
इसे पढ़े :-  MP Board 10th English pre board pepar 2022 solution pdf
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर अर्थ के आधार पर उनके प्रकार बताइए –

  1. श्याम विद्यालय जाओ।                     2. मोहन घर जाता है

3. ईमानदारी से बड़ा कोई गुण नहीं है       4. बच्चों अपने अपने घर जाओ

प्रश्न 16. अकर्मक क्रिया तथा सकर्मक क्रिया में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए?                                                   (2)

अथवा

शब्द शक्ति के कितने प्रकार होते हैं?

प्रश्न 17. ‘माता का आँचल’ शीर्षक की उपयुक्कतता बताते हुए कोई अन्य शीर्षक सुझाइए?                              (2)

अथवा

प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?

प्रश्न 18. निम्नलिखित का संदर्भ, प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –                                                                   (3)

हमारैं हरि हारिल की लकरौ।

मन क्रम वचन नन्द-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जागत सोवत स्वपन दिवस-निसि कान्ह-कान्ह जक री।

सुनत जोग लागत है एसौ, ज्यों करुई ककरी।

सुतौ व्याधि हमकौ लै आए, देखी सुनी न करी।

यह तौ ‘सूर’ तिनहीं लै सौंपौ जिनके मन चकरी।।jcdclasses.com

अथवा

क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?

यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज।

मैं न सकता देख मैं न पाता जान

तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान।

प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –                                                        (3)

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा। इकलौता बेटा था वह। कुछ सुस्त और बोदा-सा था, किंतु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते। उनकी यह समझ में एसे आदमियों पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए;  क्योंकि ये निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं।

 अथवा

काशी आज भी संगीत के स्वर पर जगती और उसी की थापों पर सोती है। काशी में मरण भी मंगल माना गया है। काशी आनंद कानन है। सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ जैसा लय और सुर की तमीज सिखाने वाला नायाब हीरा रहा है जो हमेशा से दो कौमों को एक होने व आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहता है।

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी एक का विज्ञापन तैयार कीजिए —                                                            (3)

(क) खिलौनों की बिक्री का विज्ञापन पत्र तैयार कीजिए।

(ख) विद्यालय में प्रवेश हेतु विज्ञापन

प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए —        (4)

आप हमेशा अच्छी जिंदगी जीते आ रहे हैं। आप हमेशा बढ़िया कपड़े, बढ़िया जूते, बढ़िया घड़ी, बढ़िया मोबाईल जैसे दिखावों पर बहुत खर्च करते हैं मगर आप अपने शरीर पर कितना खर्च करते हैं ? इसका मूल्यांकन जरूरी है। यह शरीर अनमोल है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आप ये सारे सामान किस पर टाँगेंगे? अत: स्वयं का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है एवं स्वस्थ रहने में हमारे खान-पान का सबसे बड़ा योगदान है।

इसे पढ़े :-  10th Social Science Question Bank Solution 2024 - PDF डाउनलोड

प्रश्न – (1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(2) अनमोल क्या है?

(3) शुद्ध व असली शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

 अथवा

प्रेम स्वर्ग है, स्वर्ग प्रेम अशंक अशोक,

ईश्वर का प्रतिबिंब प्रेम है, प्रेम हदय आलोक।

जग की सब पीड़ाओं से है, होता हदय अधीर,

पर मीठी लगती है उर में, सत्य प्रेम की पीर।

व्याकुल हुआ प्रेम पीड़ा से, जिनका कभी न प्राण,

भाग्यहीन उस निष्ठुर का है उर सचमुच पाषाण।

प्रश्न – (1) उपर्युक्त काव्यांश का सारांश लिखिए।

(2) व्यक्ति को प्रेम की पीड़ा कैसी लगती है?

(3) इस काव्यांश का उचित शीर्षक बताइए।

प्रश्न 22. अपने प्राचार्य को शाला छोड़ने पर स्थानांतरण प्रमाण-पत्र देने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।                        (4)

अथवा

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए।                                    (4)

  1. विज्ञान की देन
  2. जल ही जीवन
  3. विद्यार्थी और अनुशासन
  4. जीवन में खेलों का महत्व
  5. वृक्षारोपण

Write any five physical properties of metal.jcdclasses.com

————

 

Mp Board 10वीं हिंदी परीक्षा की तैयारी के सुझाव –

           छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित रणनीतियाँ अपनानी चाहिए:

1. नियमित अभ्यास करें

  • हिंदी लेखन कौशल को सुधारने के लिए प्रतिदिन एक निबंध, पत्र या अनुच्छेद लिखने का अभ्यास करें।
  • व्याकरण के नियमों को समझकर रोजाना व्याकरण आधारित अभ्यास करें।

2. पाठ्यपुस्तक को ध्यान से पढ़ें

  • गद्य और पद्य भाग के सभी पाठों को समझकर पढ़ें और मुख्य बिंदुओं को नोट करें।
  • कविताओं के भावार्थ को समझने के लिए अध्यायों की व्याख्या पर विशेष ध्यान दें।

3. शब्दावली सुधारें

  • रोजाना नए शब्दों के अर्थ याद करें और उनका वाक्यों में प्रयोग करें।
  • हिंदी के मुहावरे और लोकोक्तियाँ याद करें और उनका सही संदर्भ में उपयोग करें।

4. समय प्रबंधन करें

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें और समय-सीमा में उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
  • परीक्षा में पहले सरल प्रश्नों के उत्तर दें, फिर कठिन प्रश्नों को हल करें।

5. मॉडल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें

  • पुराने प्रश्नपत्रों को हल करके परीक्षा के पैटर्न को समझें।
  • मॉडल पेपर हल करने से समय प्रबंधन और उत्तर लेखन कौशल में सुधार होगा।

निष्कर्ष

            10वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा 2025 छात्रों की भाषा कौशल, साहित्यिक समझ और रचनात्मकता को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उचित योजना और अभ्यास के साथ, छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और भाषा की गहराई को समझ सकते हैं। हिंदी केवल एक विषय नहीं, बल्कि संस्कृति, साहित्य, और संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि छात्र इसे सही तरीके से सीखें, तो वे अपनी अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बना सकते हैं और आगे की शिक्षा व करियर में भी इसका लाभ उठा सकते हैं

Next Post –

MP Board Class 9th All Subject Ardhvarshik Paper 2024-25 | कक्षा 9वी सभी विषय अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 पेपर पीडीएफ

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top