Class 12th Hindi Varshik Paper 2025 Mp Board 2025 Set A : सेट ए कक्षा 12वीं हिन्दी वार्षिक पेपर 2025 पीडीएफ़
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 – संपूर्ण जानकारी
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएँ 25 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रही हैं, और हिन्दी विषय की परीक्षा भी इसी दिन आयोजित की जाएगी। सभी छात्र इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकें और अपने अकादमिक प्रदर्शन को बेहतर बना सकें। हालांकि, अक्सर तैयारी में कुछ न कुछ कमी रह जाती है, जिससे परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कठिनाई हो सकती है।
लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम आपकी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कक्षा 12वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने स्कूल में टॉप करने का सपना साकार कर सकते हैं।
25 फ़रवरी कक्षा 12th हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर
नीचे दिये गये Paper के माध्यम से आप mp board Class 12 Vigyan Real paper Annual exam 2025 Pdf Download पढ़ सकते है, और इस पेपर से पढ़ कर बहुत अच्छे नंबर ला सकते है। इस प्रश्न पत्र को अनुभवी शिक्षक द्वारा बनाया गया है। यहाँ से बहुत सारे प्रश्न हूँ बहु आपके परीक्षा में देखने को मिलेगा।
वार्षिक परीक्षा 2025
कक्षा – 12वीं
विषय – हिन्दी
समय: 3:00 घंटे पूर्णांक: 75
निर्देश-
- सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है इसके कुल अंक 30 हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
- आत्म परिचय कविता में कवि बच्चन किसका पान किया करते थे-
(अ) जल का (ब) स्नेह सुरा का (स) साँसों का (द) सत्य का
- दसवां रस माना गया है-
(अ) शान्त (ब) श्रृंगार चौपाई (स) करुण (द) वात्सल्य
3.छंद के प्रत्येक चरण में मात्राएं होती है-
(अ) 15-15 (ब) 14-14 (स) 16-16 (द) 17-17
- ‘बात सीधी थी पर’ कविता के कवि हैं-
(अ) रघुवीर संहाय (ब) कुवर नारायण (स) महादेवी वर्मा (द) मीराबाई
- भक्ति गले में पहनती थी-
(अ) मणिमाला (ब) कंठी माला (स) मोती माला (द) सोने की माला
6 . अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद होते हैं-
(अ) 4 (ब) 6 (स) 8 (द) 10
प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
- संचारी भाव की संख्या ……….मानी गई है।
- रोटियाँ अच्छी सेकनें के प्रयास में बहुत अधिक……….हो गई।.
3 पड़ोस में एक महानभाव रहते हैं जिनकों लोग…… कहते हैं।
- लक्ष्मण शब्द शक्ति का प्रयोग ……………….में होता है।
- जूझ कहानी में लेखक के घर कोल्हू………….. के बाद शुरू होता है।
- ‘सिल्वर वैन्डिंग’ के कथानायक……………को अपना आदर्श मानते थे।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए –
- सिंधु घाटी सभ्यता में संतरे और अमरूद के फल उगाए जाते थे
- मोहनजोदड़ो में सूत की कताई बुनाई के साथ रंगाई का कार्य भी होता था।
- पत्रकारों के पाँच प्रकार होते हैं।
4 . पत्रकारीय लेखन की भाषा सरल होती है।
- लुट्टन बचपन में गाय चराता था।
- शिरीष का फूल अत्यंत कठोर होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए-
- आत्म परिचय नई कविता
- तुलसीदास कुँवर नारायण
- कविता के बहाने उमाशंकर जोशी
- कैमरे में अपंग हरिवंश राय बच्चन
- मेकअप काल भक्ति काल
- आलोक धन्वा रघुवीर सहाय
- बगुलों के पंख रीतिकाल
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
- परदें पर किसकी कीमत है?
- कवि किसका उन्माद लिए फिरता है?
- आधुनिक काल के दो महाकाव्य के नाम लिखिए?
- ‘बाजार दर्शन’ किस विधा में लिखा गया है?
- बच्चों की सेना का क्या नाम था?
- बच्चा माँ की गोद में कैसी प्रतिक्रिया करता है।
- रस क्या है? लिखिए।
प्रश्न 6. जग जीवन के भर से कवि का क्या आशय है?
अथवा
थका हुआ पंथी किस कारण जल्दी-जल्दी चला है ?
प्रश्न 7. जीवनी और आत्मकथा में अंतर लिखिए?
अथवा
करुणामय स्वाद की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
प्रश्न 8. दो खण्डकाव्य और उनके रचनाकारों के नाम लिखिए।
अथवा
कवि किसलिए चंचलता त्याग देता है?
प्रश्न 9. भ्रांतिमान अलंकार की परिभाषा दीजिए ?
अथवा
लक्षणा शब्द शक्ति उदाहरण सहित लिखिए ?
प्रश्न 10. पर्चेन्जिंग पावर से लेखक का क्या आशय था ?
अथवा
लेखक के पड़ोस में रहने वाले भगत जी क्या काम करते है
प्रश्न 11. शिरीष के फूलों की क्या विशेषता है? लिखिए।
प्रश्न 12. यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए ?
अथवा
वैन्डिंग’ का आयोजन क्यों हुआ था?
प्रश्न 13. ‘जूझ कहानी के प्रमुख पात्र की दो विशेषताएं लिखिए।
अथवा
यशोधर बाबू की पत्नी अपने बच्चों का साथ क्यों देती है ?
प्रश्न 14. पत्रकारीय लेखन की भाषा कैसी होनी चाहिए?
अथवा
जनसंचार माध्यम के प्रमुख दोष लिखिए।
प्रश्न 15. यशोधर बाबू किससे जुड़े थे और क्यों ?
अथवा
‘उड़ने और खिलने से कवि का क्या आशय है?
प्रश्न 16. क्षेत्रीय शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए।
प्रश्न 17. हरिवंशराय बच्चन अथवा तुलसीदास काव्यगत परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए-
(ए) दो रचनाएँ (बी) भावनात्मक पक्ष-कलात्मक पक्ष (सी) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा फणीश्वरनाथ रेणु का साहित्यक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए (3) (अ) दो रचनाएँ (ब) भाषा-शैली (स) साहित्य में स्थान
प्रश्न 19. निम्नलिखित पद्यांशों की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कर लिखिए.
* मैं जग जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर,
में साँसों के दो तार लिए फिरता हूँ।’
अथवा
धूत, अवधूत, राजपूत, जोलहा, कौ.
मैं किसी की बेटी या बेटे से शादी नहीं करूंगी,
कहीं ऐसा न हो कि मेरी जाति खराब हो जाये.
तुलसी सरनाम गुलाम है राम को, जाको रुचे सो कहे कछु ओऊ।
माँगी के खैबो, मसीत को सोइबो, लैबोको एकु न हैबको दोऊ।
प्रश्न 20. निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कर लिखिए
अवधूतों के मुँह से ही संसार का सबसे सरस रचनाएँ निकली हैं। कबीर बहुत कुछ शिरीष के समान ही थे, मस्त और बेपरपा, पर सरस और मादक। कालिदास भी जरूर अनासक्त योगी रहें होंगे। शिरीष के फूल फक्कड़ाना मस्ती से ही उपज सकते हैं और मेघदूत का काव्य उसी प्रकार के अनासक्त अनाविल उन्मुक्त हृदय में उमड़ सकता है।
अथवा
एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह सिर्फ एक अद्भुत अवधूत है। दुःख हो या मुख, वह हार नहीं मानता। न ऊधो का
लेना, न मधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत ना जाने कहाँ से अपना रस खीचतें रहते है। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। एक वनस्पति शास्त्री ने मुझे बताया कि यह उस श्रेणी का पेड़ है, जो वायुमंडल से अपना रस खीचता है। जरूर खींचता होगा। नहीं तो भयंकर लू के समय इतने कोमल तंतु जाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे होगा सकता था।
प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर के उत्तर लिखिए-
भारतीय संस्कृति में पर्व का अत्यधिक महत्व है। पर्व किसी संस्कृति के वह अंग है। जिनके बिना यह संस्कृति अधूरी रह जाती है। पर्व हमें ऐसा अवकाश प्रदान करते हैं कि हम अपने जीवन के विषय में अच्छा सोच सकते हैं। जिंदगी के भाग दौड के बीच ये हमें ऐसे फल प्रदान करते हैं. जब हम अपने विषय में कुछ अच्छा सोच सकते है। जीवन प्रवाह को सही दिशा देने वाले पर्व ही होते हैं।
जीवन व्यवहार की समस्त कटुताएँ भी पर्व के द्वारा समाप्त हो जाती हैं। ये जीवन में ऊर्जा प्रदीप्त करते हैं, रिश्तों में मधुर रस घोलते हैं तथा ज्ञान आचरण विश्वास को पर्माजित करने का प्रयास करते हैं। अतः सभी धार्मिक राष्ट्रीय पों को उल्लास के साथ मर्यादा में रहकर मनाना चाहिए। यह सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हमारे आनंद के कारण किसी को तकलीफ न पहुँचे। अपने आनंद में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना अपने आनंद को बाँटना ही किसी भी पर्वका असली उद्देश्य होना चाहिए।
सवाल –
- उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
- पर्व का असली उद्देश्य क्या है? लिखिए।
- ‘परिमार्जित’ शब्द का समानार्थी लिखिए।
प्रश्न 22. परीक्षा की तैयारी की जानकारी देते हुए पिता को पत्र लिखिए।
अथवा
ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधीश महोदय को एक पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए।
- वृक्षों की उपयोगिता
- विद्यार्थी और अनुशासन
- कंप्यूटर
- पर्यावरण प्रदूषण
Write any five physical properties of metal.jcdclasses.com
————
Mp Board 12वीं हिंदी परीक्षा की तैयारी के सुझाव –
छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित रणनीतियाँ अपनानी चाहिए:
1. नियमित अभ्यास करें
- हिंदी लेखन कौशल को सुधारने के लिए प्रतिदिन एक निबंध, पत्र या अनुच्छेद लिखने का अभ्यास करें।
- व्याकरण के नियमों को समझकर रोजाना व्याकरण आधारित अभ्यास करें।
2. पाठ्यपुस्तक को ध्यान से पढ़ें
- गद्य और पद्य भाग के सभी पाठों को समझकर पढ़ें और मुख्य बिंदुओं को नोट करें।
- कविताओं के भावार्थ को समझने के लिए अध्यायों की व्याख्या पर विशेष ध्यान दें।
3. शब्दावली सुधारें
- रोजाना नए शब्दों के अर्थ याद करें और उनका वाक्यों में प्रयोग करें।
- हिंदी के मुहावरे और लोकोक्तियाँ याद करें और उनका सही संदर्भ में उपयोग करें।
4. समय प्रबंधन करें
- प्रत्येक प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें और समय-सीमा में उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
- परीक्षा में पहले सरल प्रश्नों के उत्तर दें, फिर कठिन प्रश्नों को हल करें।
5. मॉडल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें
- पुराने प्रश्नपत्रों को हल करके परीक्षा के पैटर्न को समझें।
- मॉडल पेपर हल करने से समय प्रबंधन और उत्तर लेखन कौशल में सुधार होगा।
निष्कर्ष
Mp board 12वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा 2025 छात्रों की भाषा कौशल, साहित्यिक समझ और रचनात्मकता को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उचित योजना और अभ्यास के साथ, छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और भाषा की गहराई को समझ सकते हैं। हिंदी केवल एक विषय नहीं, बल्कि संस्कृति, साहित्य, और संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि छात्र इसे सही तरीके से सीखें, तो वे अपनी अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बना सकते हैं और आगे की शिक्षा व करियर में भी इसका लाभ उठा सकते हैं।